
शादी में दूल्हा बना चलता-फिरता विज्ञापन बोर्ड, सूट पर लगे 26 स्टार्टअप के लोगो!
AajTak
शादी में दूल्हे की ड्रेस सबसे खास होती है, और दूल्हा भी इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ता. लेकिन इस बार एक दूल्हे की ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि उस पर कंपनियों के स्पॉन्सर लोगो लगे हैं. अब यह अनोखी ड्रेस चर्चा का विषय बन गई है.
फ्रांस के लिल शहर के रहने वाले डैगोबर्ट रेनूफ ने अपनी शादी का खर्च निकालने के लिए बहुत ही अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने अपने वेडिंग सूट यानी टक्सीडो पर विज्ञापन बेचकर पैसे जुटाए.
रेनूफ ने जुलाई में बताया था कि वह अपनी शादी का खर्च टक्सीडो पर कंपनियों के लोगो लगवाकर निकालेंगे. उन्होंने एक टेलर के साथ मिलकर अपना सूट फिर से डिजाइन कराया, जिसमें अब कई स्टार्टअप कंपनियों के पैच और लोगो लगे हैं. यह सूट किसी टेक शोकेस जैसा दिखता है.
26 कंपनियों ने मिलकर बनाई ‘स्पॉन्सर्ड वेडिंग ड्रेस’ इस आइडिया में कुल 26 कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर और SaaS जैसी इंडस्ट्री की कंपनियां शामिल थीं. यहां तक कि रेनूफ की अपनी कंपनी CompAi ने भी इसमें योगदान दिया.
रेनूफ ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर बताया था कि वह पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, फिर उन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू किया. उन्होंने उस स्टार्टअप को खड़ा करने में 5 साल और 1 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च किए, लेकिन बाद में उन्हें थकान और बर्नआउट का सामना करना पड़ा.
रेनूफ का यह तरीका इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी शादी को एक मार्केटिंग और ब्रांडिंग इवेंट में बदल दिया. उनके सूट पर लगा हर लोगो उस कंपनी का प्रतीक था जिसने उनकी शादी को सपोर्ट किया.
क्या ‘स्पॉन्सर्ड टक्सीडो’ बनेगा नया ट्रेंड?

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










