
शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली है एक्ट्रेस, शेयर की गुडन्यूज, पति ने थामा बेबी बंप
AajTak
मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. क्रिस्नन को फैंस और सेलेब्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं.
'कैसी ये यारियां' फेम एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. क्रिस्नन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी है. एक्ट्रेस और उनके पति ने बताया कि वो जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं.
मां बनने वाली है एक्ट्रेस
क्रिस्नन बैरेटो ने पति संग जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में क्रिस्नन और उनके पति हाथ में अखबार पकड़े हुए दिखाई दिए, जिसपर न्यूज लिखी है- बेबी आने वाला है. इसके बाद वीडियो में क्रिस्नन के पति उनपर प्यार लुटाते दिखे. वो क्रिस्नन को बांहों में लेकर उनका बेबी बंप थामे नजर आए. उन्होंने अपनी लेडी लव को प्यार से Kiss भी किया.
वीडियो में क्रिस्नन ब्लैक फिटिड ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और खुशी साफ नजर आई. प्रेग्नेंसी पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा- 1 + 1 = 3.
आगे लिखा है- लगभग चार साल बाद एक ही देश में हमारा पहला वैलेंटाइन... और सिर्फ हम दोनों के रूप में हमारा आखिरी वैलेंटाइन डे. लॉन्ग डिस्टेंस से लेकर हमेशा के साथ तक... पति-पत्नी से अब मम्मी-पापा बनने तक का सफर. क्रिस्नन की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












