
शादी के 13 साल बाद मां बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस, अफवाहों पर भड़कीं, बोलीं- दो साल से प्रेग्नेंट हूं
AajTak
21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया. अपने कड़ा बयान में सरगुन ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर नाराजगी जताई. साथ ही लोगों से शांत रहने और ऐसी बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.
पिछले कुछ दिनों से टीवी के जाने माने कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सुर्खियों में हैं. इसका कारण है सरगुन की पहली 'प्रेग्नेंसी'. कई दिनों से दावा किया जा रहा है कि रवि और सरगुन जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. हालांकि अब उन्होंने ने इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सरगुन मेहता ने खुद इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है.
सरगुन मेहता ने कहा कि पिछले दो साल से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही हैं और इससे वे परेशान हैं. 21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया. अपने कड़ा बयान में सरगुन ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर नाराजगी जताई. साथ ही लोगों से शांत रहने और ऐसी बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.
अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे और रवि को जिस प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं, वो आपको कैसे पता चल गया? बस करिए... प्लीज.' अपने नोट में सरगुन ने लिखा, 'न्यूज को तो हमसे पहले ही हमारी 'पिछले दो सालों की प्रेग्नेंसी' के बारे में पता चल जाता है. उनके अनुसार मैं प्रेग्नेंट हूं. ये तो एक बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हुई. बस शांत हो जाइए और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर लिखने से पहले हमें या हमारी टीम से पूछ लेना कि क्या ये सच है, इसमें ज्यादा समय नहीं लगता.'
सरगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा, 'ये बच्चे कहां जा रहे हैं, और मैं कितनी तेजी से उन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए, या ये कि मैं कथित तौर पर दो साल से... या उससे भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं? क्या उन्हें मेरे डॉक्टर पता हैं? या अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी का सबूत बन गया है? रवि और मुझे इस 'प्रेग्नेंसी' के बारे में भी पता नहीं है, तो आपको इतनी जानकारी होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. बस शांत हो जाइए और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर लिखने से पहले हमें या हमारी टीम से पूछ लेना इतना मुश्किल नहीं है कि क्या ये सच है या नहीं.'
क्यों एक्ट्रेस को नहीं चाहतीं सरगुन?













