
पार्टनर को कैमरे पर नहलाया-उतारी टी-शर्ट, एल्विश यादव के शो में हदें पार, फैंस बोले- अश्लील...
AajTak
एल्विश यादव के डेटिंग शो एंगेज्ड-2 पर बवाल मचा हुआ है. शो में काफी बोल्ड कंटेंट दिखाया जा रहा है. कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुल्लम खुल्ला रोमांस कर रहे हैं. शो में दिखाए जा रहे कंटेंट पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
एल्विश यादव और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर का नया डेटिंग शो 'एंगेज्ड-2' इस समय सुर्खियों में है. शो में दिखाए जा रहे बोल्ड कंटेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुलेआम एक दूसरे संग इंटीमेट हो रहे हैं. टास्क में भी हदें पार हो रही हैं. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए.
एल्विश के शो पर भड़के लोग
शो में दिखाए गए एक नए लव चैलेंज में मेल कंटेस्टेंट्स को कीचड़ से सनी अपनी फीमेल पार्टनर को कैमरे पर ही नहलाना था. लड़कियों को जंजीरों और हैंडकफ के जरिए बांधा गया था, जबकि लड़कों को अपनी पार्टनर के पास पहुंचना था, जो लड़का पहले पार्टनर के पास पहुंच जाए उसे अपनी पार्टनर को कैमरे पर नहलाकर उसकी बॉडी से कीचड़ हटाना था.
वहीं, एक दूसरे लव टास्क में एक लड़के को अपनी पार्टनर की टी-शर्ट बिना हाथ लगाए सिर्फ मुंह से पकड़कर उतारनी थी. कुछ टास्क में लड़कों को मुंह में बर्फ रखकर उसे लड़कियों की बॉडी पर पिघलाना था.













