
यश की 'टॉक्सिक' ने छुपाए पत्ते, रणवीर की 'धुरंधर 2' ने भी नहीं खोले हाथ... सीधा थिएटर्स में धमाके की होड़ कर रहीं दोनों फिल्में !
AajTak
‘टॉक्सिक’ का टीजर आया, लेकिन कहानी अब भी सीक्रेट है. यश के लुक्स और एक्शन से माहौल तो बना, मगर प्लॉट की झलक तक नहीं मिली. क्या ये सब ‘धुरंधर 2’ से क्लैश की स्ट्रेटेजी है? रिलीज तक सस्पेंस बनाए रखने की ये चाल कितनी कामयाब होगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा.
साल की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक ‘टॉक्सिक’ का टीजर आ चुका है. फिल्म के हीरो यश का कैरेक्टर इंट्रो मेकर ने उनके जन्मदिन पर ही शेयर किया था. उस प्रोमो में यश का सुपर रंगीन अवतार देखने के बाद जनता शॉक भी थी और सरप्राइज भी. कैरेक्टर इंट्रो में बस यश ही यश थे, स्टोरी का कोई हिंट, कोई आइडिया नहीं. इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि ‘टॉक्सिक’ के टीजर में मेकर्स कहानी या बाकी किरदारों की कुछ झलक दिखाएंगे.
मगर ‘टॉक्सिक’ के टीजर ने भी धप्पा कर दिया. इससे सवाल उठ रहा है कि क्या मेकर्स जितनी देर तक पॉसिबल हो ‘टॉक्सिक’ की कहानी छुपाना चाहते हैं? मेकर्स की इस हरकत से लोगों को हाल ही में एक और टीजर से मिला धप्पा भी याद आ रहा है.
‘टॉक्सिक’ के टीजर में भी यश ही यश यश के बर्थडे पर ‘टॉक्सिक’ से उनका जो कैरेक्टर इंट्रो आया था, उसका फोकस सिर्फ उन्हीं पर होना समझ आता है. क्योंकि ये यश के बर्थडे पर उनके फैन्स को फिल्म के लिए रेडी करने वाला माल था. उनका कैरेक्टर इंट्रो था, इसलिए फोकस पूरी तरह उन्हीं पर रखना जस्टिफाई भी हो रहा था. इसलिए उम्मीद थी कि टीजर में यश के अलावा भी ‘टॉक्सिक’ की कुछ डिटेल्स नजर आएंगी.
‘टॉक्सिक’ में लगभग आधा दर्जन एक्ट्रेसेज हैं, जिनमें रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी जैसे नाम हैं. एक्ट्रेसेज जो मजबूत लीडिंग रोल्स के लिए जानी जाती हैं. मगर ‘टॉक्सिक’ के टीजर ने उनके किरदारों के कोई हिंट नहीं दिखाए.
क्लैश की वजह से कहानी छुपा रहे ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स? फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास इंडियन सिनेमा की मजबूत फेमिनिस्ट वॉइस हैं. शुरू से बताया जा रहा है कि उन्होंने बहुत दमदार कहानी लिखी है, जिसका कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता. मगर ‘टॉक्सिक’ के टीजर में इस कहानी का भी कोई हिंट नहीं है. इस तरीके को ध्यान से देखने पर यही लगता है कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स फिल्म की रिलीज, या कम से कम ट्रेलर से पहले ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहते.
हालांकि, माहौल बनाने के लिए कुछ कंटेंट अब मार्केट में उतारना जरूरी था, इसलिए यश के अलग-अलग लुक्स और भयानक एक्शन अवतार दिखा दिए गए. क्योंकि एक तो वो इम्प्रेसिव लग रहे हैं. दूसरे वो इतना बड़ा नाम हैं कि सारी स्पेकुलेशन का वजन उनके नाम पर टिक सकता है और फिल्म का असली माल बचाकर रखा जा सकता है.













