
40 की उम्र में दूसरी शादी कर रहे शिखर धवन, आयरिश GF को लगी हल्दी-मेहंदी, दुल्हनिया संग हुए रोमांटिक
AajTak
शिखर धवन की शादी की जोरों-शोरों से चर्चा है. शिखर और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन लगातार सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब वेडिंग फंक्शन की नई तस्वीरोें इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
शिखर धवन इस समय जश्न में डूबे हुए हैं. 40 की उम्र में वो दूसरी बार घर बसाने जा रहे हैं. जी हां, शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग दूसरी शादी कर रहे हैं. दोनों संग सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. कपल लगातार वेडिंग फंक्शन से अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रहा है.
जश्न में डूबे शिखर-सोफी
शिखर धवन की होने वाली दुल्हनिया सोफी शाइन ने अब हल्दी फंक्शन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. जश्न की तस्वीरों में सोफी हल्टर नेक चोली और ऑरेंज-रेड लहंगे में दिखाई दे रही हैं. उनके लहंगे-चोली पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है. ऑरेंज लहंगे संग उन्होंने येलो कलर के नेट के दुपट्टे को टीमअप किया है.
सोफी ने लहंगा चोली संग लाइट ग्लोइंग मेकअप किया. बालों में कर्ल्स देकर ओपन रखा है. कानों में झुमके पहने वो सुपर स्टनिंग लगीं. इंडियन लुक में आयरलैंड की सोफी सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. उनके खूबसूरत अंदाज से नजरें हटाना भी मुश्किल है. सोफी ने शिखर धवन संग भी कई पोज दिए.
वहीं, दूसरी ओर शिखर धवन व्हाइट सलवार-कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने येलो नेहरू जैकेट टीमअप की है. दोनों प्यार में डूबे नजर आए.













