
शादी के साथ फ्री में PR, रश्मिका-विजय की स्मार्टनेस, 6 दिन तक चला 'नॉनस्टॉप एक्शन'
AajTak
पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने इंटरनेट पर तहलका मचाया. अपने ट्रैडिशनल वेडिंग लुक्स की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी. दूसरी तरफ, पीआर और मार्केटिंग स्ट्रैटिजी को इस शादी ने जमकर भुनाया है. कैसे, चलिए जानते हैं.
लो जी हो गई शादी! साउथ इंडस्ट्री के वायरल कपल यानी राउडी विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शाही शादी के ऐसे रंग बिखेरे कि फैंस फैंटेसी वर्ल्ड में चले गए. उनकी वेडिंग वाइब इतनी तगड़ी थी कि इंडियन माइथोलॉजी से लोग उन्हें कनेक्ट करने लगे. कोई कपल में शिव पार्वती तो कोई राम-सीता की झलक देखने लगा. इंटरनेट पर धड़ल्ले से उनकी तस्वीरें सर्कुलेट हुईं.
कपल ने इस जश्न को Virosh की वेडिंग हैशटैग दिया. रश्मिका-विजय की शादी का जश्न ऐसा दौड़ा कि एक तीर से कई निशाने हो गए. शादी से रिसेप्शन तक, 6 दिनों में कपल ने इतने सारे इवेंट्स कर डाले कि उनकी ये शादी जश्न कम और PR स्टंट ज्यादा लगा.
शादी के बाद की शोबाजी? इंटरनेट पर एक मीम वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि प्री-वेडिंग फंक्शंस करने में अंबानी फैमिली का कोई मुकाबला नहीं. वहीं पोस्ट वेडिंग फंक्शंस में विजय-रश्मिका ने बाजी मारी. 7 साल तक जिस शिद्दत के साथ उन्होंने अपना रिश्ता और स्पॉटिंग को सीक्रेट रखा, शादी के तुरंत बाद कपल फैंस फ्रेंडली हो गया. मानो सालों की मुराद पूरी कर रहे हों. हर दिन वो फैंस के बीच अपीयर हुए, ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों. इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने कपल की शादी को PR स्टंट बताया. इससे पहले कभी किसी न्यूलीवेड सेलेब्रिटी ने शोबाजी करते हुए पब्लिकली इतने इवेंट्स नहीं किए थे. शादी के बाद 6 दिनों तक नॉनस्टॉप एक्शन चला. आलम ये हुआ कि रिसेप्शन की रात खुद विजय को कहना पड़ा कि अब कुछ वक्त के लिए वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे.
इस रिपोर्ट में जानते हैं आखिर क्यों उनकी शादी को PR स्टंट कहा जा रहा है....
Virosh की वेडिंग उदयपुर रवाना होने से पहले इसकी शुरुआत हो गई थी. कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियली कंफर्म करते हुए इसे The Wedding of VIROSH टैग दिया. उन्होंने अपनी शादी फैंस को समर्पित की. क्योंकि उनकी जोड़ी बनने से पहले ही फैंस ने VIROSH मैनिफेस्ट किया था. विजय और रश्मिका को मिलाकर बना VIROSH नाम फैंस की ही देन है. कपल का यूं फैंस के नाम अपनी शादी डेडिकेट करना इससे पहले कभी किसी सेलेब्रिटी ने नहीं किया था. साल की सबसे बड़ी शादी का आगाज कपल ने फैंस को यूं पैंपर करते हुए किया. कपल का ये जेस्चर और सम्मान उनके करोड़ों फैंस का दिल जीत ले गया.
मान्यवर ऐड शादी की फोटोज को शेयर करने के बाद कपल ने 'मान्यवर मोहे' के साथ शूट किया ऐड रिलीज किया. वेडिंग आउटफिट के लिए मशहूर ये ब्रांड शादी से पहले सेलेब्रिटी कपल संग ऐड वीडियो बनाता है. मान्यवर का ऐड ही कई कपल्स की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरह देखा गया. विराट-अनुष्का ने भी इस ब्रैंड के लिए शादी से पहले ऐड शूट किया था. लेकिन विजय-रश्मिका के मामले में ये थोड़ा अलग है. क्योंकि कपल का ये ऐड उनकी शादी से पहले नहीं उनकी वेडिंग के बाद पोस्ट किया गया. वीडियो में उनकी दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया. वो बात अलग है कईयों को इस ऐड के लिरिक्स और सॉन्ग क्रिंज लगा. इस ऐड ने इंटरनेट पर कपल की केमिस्ट्री को खूब भुनाया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












