
शादी के लिए कपल को मिल रहे कैश, चीन में सरकारी अधिकारी आकर पहुंचा रहे पैसे
AajTak
चीन में शादी करने के लिए अब चीन की सरकार युवाओं को पैसे देकर प्रोत्साहित कर रही है. वहां जन्मदर को बढ़ाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.
एक समय ऐसा था जब चीन में सिर्फ एक बच्चा पैदा करने की ही कानूनी अनुमति दी गई थी. कई सालों तक चीन में दूसरा बच्चा पैदा करने की इजाजत नहीं थी. आज वहां की तस्वीर बदल चुकी है.
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी युवाओं को शादी करने और बच्चा पैदा करने के लिए तरह-तरह से प्रोत्साहित कर रहे हैं. यहां की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग बच्चे पैदा करना तो दूर, शादी तक करना नहीं चाहते हैं. इस वजह से चीन में शिशु जन्मदर काफी नीचे चला गया है.
कम बच्चे पैदा होने का पड़ा है बुरा असर कम बच्चे पैदा होने का असर चीन की आबादी पर भी पड़ रहा है. एक तरफ यहां की एक बड़ी आबादी बूढ़ी होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ चीन के पास काम करने लायक लोगों की कमी होती जा रही है.
चीन में शादी के लिए अधिकारी दे रहे पैसे न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने के कुछ ही देर बाद, झांग गैंग और वेंग लिनबिन नाम के कपल को चीनी सरकार की ओर से शादी के बदले नोटों की गड्डी दी गई. चीनी अधिकारियों ने इस जोड़े को 1500 युआन यानि करीब 200 डॉलरचीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी समेत ऐसे कई ऐसे प्रांत हैं, जहां के स्थानीय अधिकारी लोगों को शादी करने के एवज में कैश ऑफर कर रहे हैं.
घट रही चीन की आबादी साल 2024 लगातार वो तीसरा साल था जब चीन की आबादी घटी है. चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीनी जोड़े को शादी करने के बदले जो कैश दिए गये हैं, वो लुलियांग शहर में लोगों के आधे महीने के औसत मजदूरी के बराबर है. शादी करने वाले युवा झांग ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि मुझे लगता है कि यह नीति वर्तमान वैवाहिक स्थिति को सुधारने में काफी प्रभावी होगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











