
'शादी के बाद भी पाप लगते रहे यौन संबंध, बर्बाद हो गई सेक्स लाइफ'
AajTak
मैं और मेरे पति हम दोनों बचपन से चर्च जाते रहे हैं. हमारी परवरिश विशुद्ध ईसाई परिवार में हुई जहां हमें सिखाया गया कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना पाप है और हमें इस तरह के संबंध के लिए अपने सच्चे प्यार का इंतजार करना चाहिए. इन बातों का मेरे दिमाग पर ऐसा असर हुआ कि मैं शादी के कई सालों तक सेक्स को पाप समझती रही.
आज के समय में महिला और पुरुष के बीच शादी से पहले शारीरिक संबंध होना आम है. प्रेम में आकर अक्सर जोड़ों के बीच ऐसे रिश्ते बन जाते हैं. ये कुछ ऐसा है जिस पर हर व्यक्ति की राय अलग हो सकती है और उसे सही या गलत के खांचे में फिट करना ठीक नहीं है. ये इंसान की अपनी सोच और भावनाओं पर निर्भर करता है. हालांकि इस दौर में भी कई लोग शादी से पहले इस तरह के संबंध को अनैतिक मानते हैं. वहीं, धर्म-संस्कृति और रीति-रिवाज की बात की जाए तो लगभग हर एक धर्म और पंथ से जुड़े धार्मिक गुरु भी शादी से पहले शारीरिक संबंध को सही नहीं मानते हैं.
लेकिन कई बार कुछ लोग ईश्वर और धर्म का हवाला देकर कुछ ऐसा संदेश दे देते हैं जो उनके अनुयायियों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर देता है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के एक जोड़े के साथ जिन्हें बचपन में चर्च के पादरियों ने सिखाया कि शादी से पहले सेक्स पाप है और अगर वो ऐसा करेंगे तो ईश्वर उन्हें दंडित करेगा. पादरियों की सीख उनके मन में इस तरह बस गई कि वो शादी के कई सालों के बाद भी सेक्स को पाप मानते रहे.
ये है इस महिला की कहानी
अमेरिका की रहने वाली रेचेल गार्लिंग बताती हैं, ''मैं और मेरे पति हम दोनों बचपन से ही चर्च में पले बढ़े हैं, जब हम पहली बार मिले, तब हम किशोर थे. हमारी परवरिश विशुद्ध ईसाई परिवार में हुई. हमें बचपन में सिखाया गया कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना पाप है और हमें इस तरह के संबंध के लिए अपने सच्चे प्यार का इंतजार करना चाहिए. हम दोनों ही इस बात का अनुसरण करते हुए बड़े हुए. हम अपनी पवित्रता बनाए रखना चाहते थे और सब कुछ वैसे ही करना चाहते थे जैसा हमें सिखाया गया था''
रेचेल ने बाद में अपने बचपन के प्रेमी के साथ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली लेकिन उन दोनों के दिमाग से ही सेक्स के खिलाफ बचपन में बताई गई बातें नहीं निकल पाईं.
रेचेल कहती हैं, ''हमारी शादी को अब लगभग 20 साल हो चुके हैं और हम अब महसूस कर रहे हैं कि प्योरिटी कल्चर (अपने शरीर को पवित्रता रखना) बनाए रखने वाला वो कॉन्सेप्ट कितना गलत था. हमें प्योरिटी कल्चर का पालन करना सिखाया गया था जिसका मतलब शादी तक सेक्स नहीं करना है. बाइबल का एक संदर्भ लेकर इसे हमारे अंदर कूट-कूटकर भर दिया गया कि किसी के साथ इस तरह का संबंध बनाने से अच्छा उसके साथ विवाह करना है. इसका मतलब था कि हमें ये पाप नहीं करना चाहिए. अगर हम अपनी शारीरिक जरूरतों पर काबू नहीं कर पा रहे तो हमें शादी कर लेनी चाहिए.''

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










