
शादी के बाद पुरुषों में मोटापे का खतरा तीन गुना ज्यादा, आखिर क्या है वजह?
AajTak
शोध के नतीजों में कहा गया कि शादीशुदा पुरुषों में मोटापे का खतरा 3.2% ज्यादा है लेकिन शादी महिलाओं में मोटापे का खतरा नहीं बढ़ाती. शादी के बाद पुरुषों के वजन में 62% और महिलाओं के वजन में 39% बढ़ोतरी की संभावना होती है.
एक शोध में कहा गया है कि शादियां पुरुषों में मोटापे का खतरा तीन गुना बढ़ा देती है जबकि महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है. वजन बढ़ने के पीछे शादी के बाद पुरुषों की कैलोरी इनटेक का बढ़ना और एक्सरसाइज में कमी को बताया गया है.
दुनिया भर में मोटापा बढ़ रहा है और 2.5 अरब वयस्क और बच्चे या तो मोटे हैं या फिर उनका वजन ज्यादा है. अनुमान है कि 2050 तक दुनिया भर के आधे से ज्यादा वयस्क और एक तिहाई बच्चे मोटापे का शिकार होंगे. मोटापे के लिए लिए खराब खानपान, जेनेटिक्स, पर्यावरण और स्वास्थ्य समस्याओं को जिम्मेदार बताया जाता रहा है लेकिन पोलैंड में वर्साय स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक शोध कर पता लगाने की कोशिश की कि क्या मोटापे के लिए अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं या नहीं.
शोधकर्ताओं ने 50 साल तक के 2,405 वयस्कों पर शोध किया. इसमें बढ़े हुए वजन और उम्र, वैवाहिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और अन्य कारकों के बीच संबंधों का पता लगाने की कोशिश की गई.
शोध के नतीजों में कहा गया कि शादीशुदा पुरुषों में मोटापे का खतरा 3.2% ज्यादा है लेकिन शादी महिलाओं में मोटापे का खतरा नहीं बढ़ाती. शादी के बाद पुरुषों के वजन में 62% और महिलाओं के वजन में 39% बढ़ोतरी की संभावना होती है.
किस वजह से शादी के बाद बढ़ता है पुरुषों का वजन?
2024 में चीन में हुए एक शोध में पाया गया था कि शादी के पहले पांच सालों में पुरुषों का बीएमआई (Body Mass Index) बढ़ गया जिसकी वजह ज्यादा कैलोरी लेना और कम एक्सरसाइज करना बताया गया. इसमें पाया गया कि शादी के बाद पुरुषों के ओवरवेट यानी वजन बढ़ने में 5.2% की वृद्धि हुई, तथा मोटापे में 2.5% की वृद्धि हुई.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








