
शादी के बाद खत्म नहीं होगा रश्मिका मंदाना का करियर, पाइपलाइन में 12 बड़ी फिल्में, इंडस्ट्री में करेंगी रूल
AajTak
फिल्म इंडस्ट्री में शादी को अक्सर हीरोइनों के करियर के लिए बाधा माना जाता था, लेकिन रश्मिका मंदाना ने इस धारणा को तोड़ा है. 29 साल की रश्मिका शादी के बाद भी अपने करियर के पीक पर बनी हुई हैं. उनकी लगभग 12 फिल्में पाइपलाइन में हैं.
'शादी कर ली, अब इस हीरोइन का करियर खत्म...', एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री में शादी को हीरोइन की बर्बादी माना गया. हीरो शादी के बाद बैक टू बैक मूवीज करता था, लेकिन हीरोइनों के लिए शादी को श्राप माना जाता था. शादी और करियर में से उन्हें किसी एक को चुनता पड़ता था. कई लीडिंग एक्ट्रेसेज शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाती थीं या फिर शादी के बाद उन्हें अच्छे रोल्स नहीं मिलते थे. लेकिन अब दौर बदल गया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैं.
शादी करियर में नहीं बनी रोड़ा
गुरुवार को 29 साल की रश्मिका मंदाना ने अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा से शादी की है. इस वक्त वो अपने करियर के पीक पर हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में राज कर रही हैं. बावजूद इसके रश्मिका के करियर में शादी हर्डल नहीं बनी है. एक्ट्रेस के पास करीबन 12 फिल्में हैं. उनकी फिल्मोग्राफी की पाइपलाइन आने वाले 1-2 सालों के लिए एकदम स्ट्रॉन्ग है. रश्मिका के ये प्रोजेक्ट्स अलग-अलग प्रोडक्शन स्टेज पर हैं. रश्मिका के पास 12 फिल्मों का स्ट्रॉन्ग नंबर होना बताता है कि अब इंडस्ट्री में हीरोइनों के अच्छे दिन आ गए हैं. अब मेकर्स उनके टैंलेट को देखते हैं, ना कि मैरिटल स्टेट्स को.
शादी के बाद गायब हुईं ये हीरोइनें
एक दौर की कई लीडिंग लेडीज को शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब होते देखा गया है. असिन, इलियाना डिक्रूज एक्टिंग से दूर फैमिली लाइफ में बिजी हैं. ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ राइटिंग पर फोकस किया. माधुरी दीक्षित शादी के बाद विदेश में सैटल हो गई थीं. हालांकि अब वो लौट आई हैं. भाग्यश्री, गायत्री जोशी, आयशा टाकिया ने भी शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई. सालों तक ये पैटर्न चला. शादी के बाद हीरोइनों ने ढंग का काम न मिलने पर गृहस्थी पर फोकस किया. वहीं मेल स्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर रूल किया.
लेकिन आज ऐसा नहीं है. शादी-बच्चा होने के बाद भी हीरोइनें हिट दे रही हैं. एक्शन मूवीज हो या पीरियड ड्रामा, बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में करोड़ों काम रही हैं. रानी मुखर्जी, काजोल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, समांथा रुथ प्रभु, शोभिता धुलिपाला, करीना कपूर शादी-बच्चों के बाद भी इंडस्ट्री में रूल कर रही हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












