
शादी के दिन हुई बारिश, भीगते हुए दूल्हे को ये कह कर उड़ाने लगे मजाक, Video Viral
AajTak
भारत में शादी के दिन बारिश होना शुभ माना जाता है. इसे कुदरत के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसके साथ एक अजीब देसी मान्यता भी जुड़ी हुई है-कहा जाता है कि अगर शादी वाले दिन बारिश हो जाए, तो हो सकता है कि दूल्हा या दुल्हन ने शादी से पहले ‘कड़ाही में खाना खा लिया’ हो.
भारत में शादी के दिन बारिश होना शुभ माना जाता है. इसे कुदरत के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसके साथ एक अजीब देसी मान्यता भी जुड़ी हुई है-कहा जाता है कि अगर शादी वाले दिन बारिश हो जाए, तो हो सकता है कि दूल्हा या दुल्हन ने शादी से पहले ‘कड़ाही में खाना खा लिया’ हो.
अब इसी देसी मिथक के इर्द-गिर्द एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.वीडियो में एक दूल्हा भारी बारिश के बीच अपनी शादी के वेन्यू में एंट्री लेता है, जबकि मेहमान एक कोने में बारिश से बचते हुए खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं. वीडियो पर लिखा गया है और खाओ कड़ाही में खाना. वहीं, POV में मजाकिया अंदाज में लिखा है-'कुछ नहीं, बस लड़के ने कड़ाही में खा लिया था.'
क्या है ‘कड़ाही में खाना’ वाली कहानी?
यह मजाकिया मान्यता है,जो पीढ़ियों से चलती आ रही है. कहा जाता है कि शादी से पहले अगर दूल्हा या दुल्हन ने लोहे की कड़ाही में खाना खा लिया हो, तो शादी वाले दिन बारिश जरूर होती है.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो 15 अप्रैल को शेयर किया गया था और अब तक इसे 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











