
'शादी किससे करोगी?' रशियन लड़कियों ने बोला इंडियन, पाकिस्तानी का चेहरा देखने लायक
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक पाकिस्तानी व्लॉगर तीन रशियन लड़कियों से पूछता है कि अगर पाकिस्तान, इंडिया और बांग्लादेश में से किसी देश के लड़के से शादी करनी पड़े, तो वे किसे चुनेंगी. उनका जवाब इतना चौंकाने वाला था कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
पाकिस्तानी जहां भी जाएं, अक्सर बेइज्जती ही करा लेते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और तंज भी कस रहे हैं कि पाकिस्तानी सुधारने वाले नहीं.
वीडियो रूस का है, जहां एक पाकिस्तानी व्लॉगर शूटिंग कर रहा होता है. तभी उसके सामने तीन रशियन लड़कियां आती हैं. वह उन्हें रोककर बातचीत शुरू करता है और पूछ बैठता है-अगर पाकिस्तान, इंडिया और बांग्लादेश में से किसी एक देश के लड़के से शादी करनी पड़े, तो किसे चुनेंगी? जवाब सुनकर पाकिस्तानी का मुंह देखने लायक था, क्योंकि लड़कियों ने बिना एक सेकंड गंवाए एकसाथ जवाब दे दिया-इंडिया! यह सुनकर खुद पाकिस्तानी को भी यकीन नहीं हुआ.
पाकिस्तानी ऐसे छिपाया अपना खिसियापन
इस सवाल का जवाब न तो व्लॉगर ने सोचा था और न ही देखने वालों ने. जवाब इतना अचानक था कि व्लॉगर कुछ पल के लिए रिएक्शन देना ही भूल गया. बाद में वह कैमरे की ओर देखकर मजाक में कहता है-मैं तो पाकिस्तान से हूं, पाकिस्तान और बांग्लादेश के भाई नाराज न हों.ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह देखा जा रहा है.
देखें वायरल वीडियो

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












