
शादीशुदा PAK यूट्यूबर का कई लड़कियों संग अफेयर, खुली पोल, GF के लिए पत्नी को TV पर दिया तलाक!
AajTak
पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. पत्नी संग तलाक का ऐलान करने के बाद से रजब की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई लड़कियों के वीडियो वायरल होने लगे हैं, जिन्होंने रजब संग रिश्ते में होने का दावा किया है.
पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं. रजब ने यू्ट्यूब के जरिए खूब नाम कमाया था. उन्हें पाकिस्तान की आवाम आइडल मानने लगी थी. लेकिन रजब ने जबसे टीवी शो में पत्नी ईमान संग तलाक का ऐलान किया है, तभी से उनके सितारे गर्दिश में हैं. रजब को लेकर कई शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है.
रजब बट्ट की खुली पोल
रजब की पत्नी ईमान का आरोप है कि प्रेग्नेंसी के दौरान रजब ने उन्हें चीट किया है. रजब का किसी ओर से अफेयर था. हालांकि, पत्नी के आरोपों को रजब ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि उनकी शादी से पहले एक गर्लफ्रेंड थी. मगर बाद में उससे रिश्ता खत्म हो गया था. रजब ने कहा था कि उन्होंने खुद ही पत्नी को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था और उनसे माफी भी मांगी थी.
मगर अब सोशल मीडिया पाकिस्तान की कुछ लड़कियों के वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने दावा किया है रजब शादी के बाद भी उनके साथ रिश्ते में थे. रजब ने जिस जहरा मलिक को अपनी एक्स बताया था उस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहरा कह रही हैं कि वो रजब की पास्ट नहीं हैं, बल्कि उनकी प्रेजेंट हैं. जहरा ये भी बताती नजर आ रही हैं कि रजब 15-15 दिन तक अपनी पत्नी ईमान के मैसेज नहीं देखते थे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












