
शादीशुदा 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग रचाई दूसरी शादी? दर्द में तड़प रहा पति, बोला- कोई नहीं छीन सकता...
AajTak
'वड़ा पाव गर्ल' की वायरल शादी की तस्वीरों के बीच अब उनके पति युगम गेरा ने इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो पत्नी की वेबफाई पर बात करते दिखे. युगम काफी उदास और परेशान दिखे.
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. पति संग अनबन के बीच चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर करके हर किसी के होश उड़ा दिए. शादीशुदा चंद्रिका कई वीडियोज में मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक होती नजर आती हैं. ऐसे में अब चंद्रिका के पति युगम गेरा ने पत्नी की बेवफाई पर रिएक्ट किया है.
दर्द में चंद्रिका के पति!
मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका की बढ़ती नजदीकियों के बीच उनके पति युगम गेरा ने रिएक्ट किया है. युगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा- अगर कोई लड़की तुमसे हाथ छुड़ाकर दूर जाना चाह रही हो ना तो उसे जाने देना चाहिए, क्योंकि वो बहुत पहले ही तुमसे दूर जा चुकी होती है. कैप्शन में युगम ने लिखा- जाने दो.
युगम दूसरे वीडियो में इमोशनल होते हुए कहते दिखे. उन्होंने कहा- एक बात समझ आ गई है, जो मेरे नसीब में है. वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता. पर जो मेरे नसीब में नहीं है, वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जब तक चल रही है जिंदगी, तब तक तो जीनी पड़ेगी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












