
शादीशुदा 'वड़ा पाव गर्ल' ने कर ली दूसरी शादी, पति को तलाक दिए बिना लिए फेरे? बोलीं- मांग में सिंदूर...
AajTak
चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. पति युगम गेरा संग उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. लड़ाई-झगड़ों के बीच अब चंद्रिका ने अपनी दूसरी शादी को लेकर सच बताया है.
वड़ा पाव बेचकर रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ समय से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा संग उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है. उनकी शादी टूटने की कगार पर है. मगर पति संग बिखरे रिश्ते के बीच चंद्रिका दूसरी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब उन्होंने दूसरी शादी का सच बताया है.
क्या बोलीं वड़ा पाव गर्ल?
दरअसल, पति संग अनबन के बीच चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरें वायरल होने के बाद कई लोगों को लगा था कि चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन से दूसरी शादी कर ली है. चंद्रिका मिस्ट्री मैन संग अक्सर ही रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं. दोनों का रिश्ता हेडलाइन्स में बना रहता है.
अब एक पॉडकास्ट में चंद्रिका ने सेकंड मैरिज पर चुप्पी तोड़ी है. चंद्रिका बोलीं- सिंदूर वाली वीडियो लोगों ने बहुत देखी, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया कि क्या सचमें उसने (मिस्ट्री मैन) मेरी मांग में सिंदूर भरा? सिर्फ एक टीका लगाया था. लोगों ने टीके को सिंदूर में कंवर्ट कर दिया.
चंद्रिका आगे बोलीं- क्या आज से पहले मैंने कभी सिंदूर नहीं लगाया था. पर लोगों ने कहा कि इसने तो शादी कर ली. क्या बिना डिवोर्स लिए शादी कर लूंगी. मेरा कभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है कि मैंने पति को डिवोर्स दे दिया. कभी मैंने ऐसा कुछ नहीं बोला.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












