
शादीशुदा महिला को ले गया दिल्ली, धर्म परिवर्तन करवाया, फिर कर लिया निकाह
AajTak
यूपी में फतेहपुर (UP Fatehpur) के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे की एक शादीशुदा महिला को उसका पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया. युवक ने महिला का धर्म परिवर्तन कराया, फिर उससे निकाह कर लिया. महिला के पति ने महिला के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश की तो महिला युवक के साथ दिल्ली में रह रही थी.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) में एक पड़ोसी महिला को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया. दिल्ली ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद उसने महिला से निकाह कर लिया. वहीं महिला के पति की शिकायत पर महिला को तलाशते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची. पुलिस दोनों को वापस लेकर आ गई. इसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह किए जाने का पता चला तो पुलिस ने संबंधित धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित कस्बे का रहने वाला 22 वर्षीय हसन मोहम्मद उर्फ मोनू पड़ोस में रहने वाली महिला को 17 मार्च को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था. महिला को साथ ले जाने के बाद हसन मोहम्मद ने गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया. उसके बाद दोनों साथ रहने लगे. महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों को तलाशते हुए दिल्ली पहुंच गई.
महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
दोनों का पता लगने के बाद उन्हें अपने साथ वापस ले आई. वापस आने के बाद पता चला कि युवक ने महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लिया है. इसके बाद महिला के पति ने इस बात की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की. पुलिस ने इस मामले में तत्काल धारा 386, 506, 3/5 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया. कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है.
एडिशनल एसपी बोले- मामले की विवेचना में जुटी है पुलिस
एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पड़ोस की शादीशुदा महिला को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया और धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह कर लिया. इसके बाद पुलिस तलाशते हुए दिल्ली पहुंची. दोनों को अपने साथ ले आई. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







