
शादीशुदा महिला का चल रहा था अफेयर... बॉयफ्रेंड ने रात में खटखटाया दरवाजा और फिर...
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक शादीशुदा महिला का अफेयर चल रहा था. महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली. इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड रात के करीब एक बजे उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया. महिला के पति ने जैसे ही गेट खोला तो आरोपी ने उस पर वार करना शुरू कर दिया. इस पूरी वारदात को चोरी व हत्या का रूप देने की कोशिश की गई.
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. आरोपियों ने इस पूरी वारदात को चोरी और हत्या का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने जब गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल की तो पूरी कहानी सामने आ गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कर्वेनगर में स्थित श्रीमान सोसायटी की है. यहां रहने वाले 42 वर्षीय राहुल पंढरीनाथ निवगुणे की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई है.
वारजे पुलिस के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने रात के करीब एक बजे राहुल के घर का दरवाजा खटखटाया. जब राहुल ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. मृतक राहुल ड्राइविंग करता था. आरोपी के चेहरे को ढके हुए था.
यह भी पढ़ें: Unnao: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले पीटा फिर गला दबाया
इस दौरान राहुल के चीखने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसकी तीनों बेटियां और पत्नी जाग गईं. इससे पहले आरोपी घर से गहने और नकदी व कीमती सामान लेकर भाग गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पहली नजर में लगा कि यह चोरी और हत्या का मामला है, तफ्तीश जब आगे बढ़ी तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस का कहना है कि ये मामला अनैतिक संबंधों का है. राहुल की पत्नी और आरोपी के बीच अफेयर चल रहा था. इसी को लेकर राहुल की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. पूरी प्लानिंग की गई थी कि ये घटना की चोरी और हत्या की लगे.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






