
शादीशुदा बहन ने जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला, ऐसे रिहा हुई नाबालिग लड़की
AajTak
तमिलनाडु के चेन्नई के तांबरम में पुलिस ने 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता को उसकी बड़ी बहन ने जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था. बहन की सास के जरिए ग्राहक पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया करते थे.
तमिलनाडु के चेन्नई में पुलिस ने 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता को उसकी बड़ी बहन ने जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था. बहन की सास के जरिए ग्राहक पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया करते थे. इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं, एक पुजारी, केबल तकनीशियन और दुकानदार शामिल है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता चेम्मेंचरी की रहने वाली है. वो पढ़ाई के लिए अपनी शादीशुदा बहन के घर पदुवनचेरी आई थी. यहां आने के बाद उसकी बहन और सास ने जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया. वे उसे लेकर केके नगर और चेंगलपट्टू सहित कई स्थानों पर गए. इसी बीच इस बात की जानकारी चेंगलपट्टू बाल कल्याण समिति को मिल गई. उसने महिला पुलिस टीम के साथ छापेमारी करके पीड़िता को आजाद कराया.
पुलिस उपायुक्त गौतम गोयल ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की और गहन जांच के आदेश दिए. पुलिस जांच में सेक्स रैकेट का पता चला. पुलिस ने पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें पीड़िता की बहन, सास और तीन पुरुष शामिल थे. आरोपियों में मंदिर का एक पुजारी भी है. कॉल डेटा रिकॉर्ड और बरामद किए गए सबूतों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.
बताते चलें कि मई महीने में चेन्नई एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था. इस मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया था. आरोपी स्कूली लड़कियों को ब्लैकमेल कर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे. पुलिस ने बताया था कि नादिया नामक एक महिला ने अपनी पहले बेटी के स्कूल के सहेलियों को ब्यूटीशियन कोर्स सिखाने के बहाने दोस्ती गांठी और फिर उनके साथ जबरदस्ती करने लगी.
उसने ऐसी लड़कियों की कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि का फायदा उठाया और 25 हजार से 35 हजार रुपए के बीच पैसा देने का लालच देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया. आरोपी महिला इन स्कूली लड़कियों को वैसे बुजुर्ग पुरुषों के पास भेजने लगी जो कम उम्र की लड़कियां चाहते थे. इनमें से कई लड़कियां हैदराबाद और कोयंबटूर की थी. एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक लॉज में छापा मारा और 17 और 18 साल की लड़कियों को बचा लिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







