
शहर में चोरी हुई गाड़ियों का पता अब इस तरह लगाएगी पुलिस, AI तकनीक से होगा काम
Zee News
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तीर्थराज और संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज के प्रशासन ने जिले में चोरी हुए वाहनों का पता लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तीर्थराज और संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज के प्रशासन ने जिले में चोरी हुए वाहनों का पता लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है. चोरी हुई गाड़ियों का पता लगाने के लिए अब शहर के चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए लगाए गए स्मार्ट कैमरे मदद करेंगे. ये कैमरे AI (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर काम करते हैं. जिले में इस सिस्टम को लाने वाले वीहांत टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और CEO कपिल ने बताया कि किसी भी गाड़ी के चोरी होने की FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उस गाड़ी का नंबर कंप्यूटर सिस्टम में डाल देगी. फिर भविष्य में जैसे ही चोरी हुआ वाहन इन कैमरों से लैस चौराहों से गुजरेगा, तो कैमरों में मौजूद सिस्टम उसका नंबर दिखते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा, ताकि पुलिस फौरन एक्शन लेते हुए चोरी के केस को सुलझा सके.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










