
शव मिलने की खबर से मचा हड़कंप, जांच करती रही पुलिस, फिर कुछ ऐसा हुआ कि सबकी छूटी हंसी
AajTak
Dead body turns into doll: पुलिस को झाड़ियों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली. जिसके बाद मामले की जांच दो दिन तक चलती रही. एक सड़क को 31 घंटों के लिए बंद करना पड़ा. मगर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि सब हंसने लगे.
एक महिला का शव मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने क्राइम सीन की जांच के लिए सड़क को 31 घंटे तक बंद रखा. खूब अफरा तफरी हुई. घटनास्थल पर दो फॉरेन्सिक टीम बुलाई गईं. साथ ही सुराग की तलाश में कई अन्य जांचकर्ता भी आए. मगर जब सच्चाई सामने आई तो हर किसी की हंसी छूट गई.
मामला ब्रिटेन का है. यहां इंग्लैंड के वार्विकशायर के एक गांव में शव मिलने की सूचना मिली. यहां से गुजर रहे एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने झाड़ियों में इंसानी अंगों को देखा है. स्थानीय सूत्र ने द सन से कहा, 'पुलिस को लगा कि उन्हें हत्या की जांच करनी है, इसलिए उसने फॉरेंसिक टीम भी बुला लीं.'
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, करीब से जांच करने पर पुलिस को पता चला कि ये एक डॉल है. पुलिस ने कहा, 'हमें ये बताते हुए काफी राहत महसूस हो रही है कि पैथोलॉजिस्ट यह पहचानने में सक्षम रहे कि झाड़ी से निकल रहे पैर और हाथ वास्तव में एक डॉल के थे. उसका आकार इंसान जैसा ही था. वो दिखने में एकदम असली लग रही थी.'
इसके बाद पुलिस ने डॉल को झाड़ियों से बाहर निकाला. तब वहां मौजूद लोग इसे देखकर हंसी मजाक करने लगे. साथ ही पुलिसकर्मियों की भी हंसी छूट गई. ये डॉल दिखने में बेहद मैली, टूटी हुई और जरूरत से अधिक इस्तेमाल हो चुकी थी.
एक सूत्र के अनुसार, पुलिस यहां मंगलवार की दोपहर से लेकर बुधवार की रात तक रही. वार्विकशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसने यहां डॉल दिखने के बाद हमसे संपर्क किया. उसने पुलिस को फोन नेक इरादे से किया था. हम मामले की जांच के दौरान धैर्य रखने के लिए स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद देते हैं.' हालांकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










