
शर्मिला टैगोर को हुआ था फेफड़ों का स्टेज जीरो कैंसर, गुपचुप कराया इलाज, बेटी सोहा ने बताया
AajTak
शर्मिला की बेटी सोहा अली खान ने भी काफी सालों बाद 'छोरी 2' से कमबैक किया है. फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान सोहा ने बताया कि शर्मिला स्टेज जीरो कैंसर से लड़ चुकी हैं.
वेतरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने समय की शानदार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. कई हिट फिल्में दी हैं. भले ही ये इस समय पर्दे से दूर हों, लेकिन जब भी बात शर्मिला टैगोर की होती है तो हर किसी के दिल की धड़कने मानों रुक सी जाती हैं. शर्मिला ने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है. अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, देव आनंद और उत्तम कुमार समेत कई बड़े हीरो संग काम किया है.
शर्मिला को हुआ था कैंसर शर्मिला की बेटी सोहा अली खान ने भी काफी सालों बाद 'छोरी 2' से कमबैक किया है. फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान सोहा ने बताया कि शर्मिला स्टेज जीरो कैंसर से लड़ चुकी हैं. Nayandeep Rakshit के यूट्यूब चैनल में बात करते हुए सोहा ने बताया कि बीते कुछ समय में हमने परिवार में कई लोगों को खोया है. मां को स्टेज जीरो लंग कैंसर डिटैक्ट हुआ था. बहुत कम लोगों में स्टेज जीरो कैंसर डिटैक्ट हो पाता है. जब इस बारे में हमें पता चला तो हम सभी काफी स्ट्रेस में आ गए थे. पर मां ने बिना कीमोथैरेपी के इससे जंग लड़ी और जीती भी. डॉक्टर्स ने मां के फेफड़ों से कैंसर बाहर निकाल दिया है. वो अभी ठीक है और रिकवर कर रही हैं.
बता दें कि शर्मिला ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपनी बीमारी के बारे में हिंट दिया था. शर्मिला ने कहा था कि मुझे शबाना जी का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन मैंने मना कर दिया था. क्योंकि मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी. मैं उस प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कर पाई थी. मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने उस प्रोजेक्ट के लिए इनकार कर दिया था.
बता दें कि शर्मिला टैगोर की उम्र 80 साल है. वो इस उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी रहती हैं. साल 2023 में शर्मिला टैगोर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'गुलमोहर' में नजर आई थीं. उन्होंने मनोज बाजपेयी की मां का किरदार अदा किया था. फिल्म स्लो थी, लेकिन कहानी काफी शानदार थी. पूरी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हुई थी. इस फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे. शर्मिला बंगाली फिल्म Puratwan में नजर आ रही हैं. 11 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










