
शर्मनाक: सिनेमा हॉल के महिला वॉशरूम में वीडियो बना रहा था नाबालिग, दर्शकों ने जमकर किया हंगामा
AajTak
बेंगलुरु के संध्या सिनेमा थिएटर में महिला वॉशरूम में वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है. इल्जाम है कि आरोपी छुपकर वीडियो बना रहा था. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. थिएटर प्रबंधन भी पुलिस के रडार पर है.
बेंगलुरु के एक सिनेमा हॉल से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. वहां एक किशोर थिएटर के महिला वॉशरूम में छुपकर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट कर रहा था. इस बात का खुलासा होते ही महिलाओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया. किसी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि थिएटर में बहुत बड़ी गड़बड़ी हो रही है. जिसका संबंध महिलाओं की प्रिवेसी से है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.
4 जनवरी 2026, संध्या सिनेमा, बेंगलुरु रात करीब 9:30 बजे मडिवाला थाना क्षेत्र स्थित संध्या सिनेमा थिएटर में अचानक अफरा-तफरी मच गई. थिएटर परिसर में मौजूद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसी दौरान 'नम्मा 112' इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी गई कि थिएटर में गंभीर गड़बड़ी हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां महिलाएं गुस्से में हंगामा कर रही थीं.
पुलिस का तेज एक्शन सूचना मिलते ही होयसाला पेट्रोल वाहन के अधिकारी और मडिवाला पुलिस स्टेशन का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और सबसे पहले थिएटर में फैले तनाव को काबू में किया. मौके पर भारी भीड़ जमा हो चुकी थी, जिसे नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था. पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए समझाइश की और हालात बिगड़ने से पहले हालात को संभाला. पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ा मामला टल गया.
वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप पुलिस को महिलाओं ने बताया कि एक नाबालिग लड़का कथित तौर पर संध्या सिनेमा थिएटर के महिला वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इस बात की भनक लगते ही वहां मौजूद महिला दर्शकों ने उसे घेर लिया. महिलाओं का आरोप था कि यह उनकी निजता और सम्मान पर सीधा हमला है. घटना के बाद थिएटर परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया. महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाहर निकाला हालात को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले नाबालिग आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने नाबालिग को 'जुवेनाइल इन कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ' मानते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे संरक्षण में लिया. भीड़ का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने समझदारी से काम लिया. महिला दर्शकों को शांत किया गया और धीरे-धीरे भीड़ को तितर-बितर किया गया. इससे मौके पर कानून-व्यवस्था बहाल हो सकी.
एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के साथ एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना किसी योजना के तहत की गई थी. दोनों के बीच किसी तरह की साठगांठ थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल, दूसरे संदिग्ध की भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






