
शर्मनाक! भैंस के बछड़े से किया रेप, देखते ही भीड़ ने कर डाली शख्स की धुनाई
AajTak
पुणे के दक्कन इलाके में भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है. दरअसल, स्थानीय लोगों ने उसे बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देख लिया था. उन्होंने जमकर शख्स की पिटाई भी की. फिर पुलिस को सूचित करके उनके हवाले कर दिया.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला शहर के डेक्कन इलाके का है.
स्थानीय लोगों ने शख्स को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया. लेकिन पिटाई के कारण वह घायल हो गया था, जिसके चलते उसे सैसून अस्पताल पहुंचाया गया.
मामले को लेकर दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, “स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 समेत अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानवर के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य करने के लिए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”
केरल में 3 लोगों ने गर्भवती बकरी से किया रेप इससे पहले, केरल से भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां एक गर्भवती बकरी का तीन लोगों ने रेप किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. होसदुर्ग पुलिस ने बताया कि बकरी चार महीने की गर्भवती थी और अगले महीने जन्म देने वाली थी.
दरअसल, यहां कोट्टाचेरी में एक होटल मालिक ने बकरे और गर्भवती बकरी को पाल रखा था. 30 मार्च की सुबह 1.30 बजे होटल के कर्मचारियों ने होटल के पीछे से शोरगुल सुना. जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीन लोग दीवार फांद कर भाग रहे हैं. हालांकि, उन्होंने सेंथिल नामक शख्स को पकड़ लिया.
इसके बाद जब वो उस जगह पर गए तो उन्होंने गर्भवती बकरी को मृत पाया. बकरी के शरीर पर यौन शोषण के संकेत मिले. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने पहले सेंथिल को गिरफ्तार किया. फिर जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







