
शरीर से निकली इस चीज को पति के साथ पकाकर खा गई महिला
AajTak
एक शख्स ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दरअसल इसमें उसने अपनी पत्नी के ही शरीर से निकली एक चीज को पकाया और खा गया. लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे गलत बता रहा है तो कोई उनका समर्थन कर रहा है.
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जो किसी के लिए अजीब होते हैं तो कुछ लोगों के लिए दिलचस्प. हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कपल को जो करते देखा गया, वह कुछ लोगों के लिए यकीन से परे और अनोखा हो सकता है.
कपल के वीडियो देख हैरान हुए लोग 40 वर्षीय ताइवानी एक्टर बेंजामिन वोंग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी सिंडी के साथ दिख रहे हैं. सिंडी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी के जन्म के बाद इस पति पत्नी ने सिंडी के शरीर से निकले प्लेसेंटा को पकाया और खा गए. ये बिल्कुल भी आम नहीं है. ऐसे में लोग इस कपल की हरकत से हैरान हैं.
'शरीर को पोषण देने के लिए जरूरी है'
अजीब बात ये है कि एक्टर ने प्लेसेंटा पकाने का पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है. ये वीडिया उन्होंने @kunfubenji नाम के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मां के लिए जन्म देना बहुत मुश्किल होता है. मैंने सुना है कि शरीर को पोषण देने के लिए इस गर्भ नाल का सेवन करना चाहिए.''
टुकड़े किए और अदरक डालकर उबाल दिया
सामने आए वीडियो में पहले उन्होंने इसे साफ किया. इसे अच्छी तरह से धोने के बाद वोंग ने नाल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अदरक और कुछ सब्जियां डालकर उबाला. बाद में ये कपल एक कटोरे में लेकर इसे खा लेता है. वीडियो के इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही कुछ लोगों ने इसे घिनौना बताया जबकि कुछ अन्य ने वोंग और सिंडी का समर्थन भी किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










