
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का ये संकेत दिखते ही हो जाएं अलर्ट, नहीं आ जाएगा हार्ट अटैक
AajTak
High cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है. शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है गुड और बैड. गुड कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो लिवर में बनता है और शरीर के हर हिस्से में पाया जाता है. हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. अगर बात बैड कोलेस्ट्रॉल की करें तो यह हमारी आर्टरीज में जमा हो सकता है. जिससे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. हमारे शरीर को हेल्दी सेल्स बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है लेकिन शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा होने से कई तरह की हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल फैटी फूड खाने, एक्सरसाइज ना करने , ओवरवेट होने, स्मोकिंग और ड्रिंक करने के कारण बढ़ता है. कई बार यह जेनेटिक भी होता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कोई संकेत नहीं दिखते लेकिन इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में क्रैंप (ऐंठन) की दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है. यह पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) का एक संकेत भी हो सकता है. जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से होती है.
क्या है पेरिफेरल आर्टरी डिजीज
पेरिफेरल आर्टरी डिजीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके सिर, ऑर्गन्स और पैरों तक ब्लड ले जाने वाली आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है. यह एक सामान्य सर्कुलेटरी समस्या है, जिसमें आर्टरीज काफी ज्यादा पतली हो जाती हैं जिस कारण पैरों और आर्म्स तक उचित मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता. पीएडी के मुख्य कारण एजिंग, डायबिटीज और स्मोकिंग है.
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के लक्षण
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन फ्रांसिस्को के सर्जरी डिपार्टमेंट के अनुसार, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें से एक लक्षण है क्रैंप्स यानी ऐंठन होना. कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर पैर, जांघ, कूल्हे, पिंडलियों और पंजे में क्रैंप्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कुछ देर आराम करने पर यह क्रैंप्स अपने आप ही ठीक हो जाते हैं. पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के और भी कई संकेत और लक्षण हैं. जिसमें से पैरों के घावों का काफी धीरे-धीरे या कई बार बिल्कुल भी ठीक नहीं हो पाते. इस दौरान स्किन पीली या ब्लू कलर की नजर आ सकती है साथ ही एक पैर का तापमान दूसरे पैर की तुलना में ज्यादा या कम हो सकता है. इसके साथ ही नाखून बढ़ने की स्पीड भी काफी स्लो हो जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










