
शरीर बेडौल होने का डर, डिलीवरी के बाद 27 साल की महिला ने लगा ली फांसी; बेड पर सोता रह गया नवजात
AajTak
Lucknow News: 27 साल की एक प्रसूता ने अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली. यूक्रेन मूल की महिला यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रहती थी. बीते 14 जून को ही उसने एक बच्चे को जनम दिया था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रसूता के सुसाइड की खबर ने लोगों को विचलित कर दिया है. बच्चे को जन्म देने के तीसरे दिन बाद महिला ने अपनी ससुराल में फांसी लगा थी. 27 साल की महिला ने सिर्फ इस भय से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली कि प्रसव के बाद उसका शरीर पहले जैसा नहीं रहा. साथ ही उसे नौकरी न मिलने का भी एक डर बना हुआ था. मृतका के पति की वॉट्सऐप चैट से इसकी पुष्टि हुई है.
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर-I इलाके का यह मामला है. यहां विदेशी महिला ओकसाना ममचर (27) ने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से यूक्रेन की रहने वाली ओकसाना ममचर तीन महीने पहले ही अपनी ससुराल आई थी. यहां वह अपनी सास रूथ और ननद रूफीना व युहाना के संग रह रही थी. वहीं, ओकसाना के पति यूक्रेन की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं.
14 जून को ही एक प्राइवेट अस्पताल में ओकसाना ने एक बच्चे को जन्म दिया था. प्रसूता ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चा जन्मा था. इसके बाद उसने यूक्रेन में रह रहे पति से वॉट्सएप चैट और कॉल पर बातचीत की.
चैट के मुताबिक, प्रसूता बच्चे को जन्म देने के बाद से अपने बेडौल हुए शरीर को लेकर चिंतित थी. उसका सोचना था कि शरीर पहले जैसा नहीं रहने से उसे नौकरी नहीं मिल पाएगी. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
इसी चिंता में प्रसूता ने घर के स्टोर रूम में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. जबकि नवजात बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











