
'शरारत' फेम अदीति मलिक का पति को सरप्राइज, गिफ्ट की लाखों की कार
AajTak
BMW 6 सीरीज GT 630 कार अदीति ने मोहित को गिफ्ट की है. इसे रिसीव करने के लिए एक्टर्स अपने बेटे एकबीर के साथ गए थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा, "मुझे गाड़ियां क्रेजी महसूस कराती हैं. अदिती इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू. अब एक लॉन्ग ड्राइव तो बनती है."
'खतरों के खिलाड़ी' फेम मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदीति मलिक टीवी इंडस्ट्री के पावरकपल में शुमार हैं. फैन्स इन्हें मोस्ट लव्ड कपल में गिनते हैं. अक्सर ही दोनों इंस्टाग्राम पर वीडियोज और फोटोज के जरिए फैन्स को पर्सनल लाइफ अपडेट्स भी देते नजर आते हैं. इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम एकबीर है. मोहित मलिक ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि घर पर लग्जूरियस कार आई है, जिसकी कीमत 40 लाख से ऊपर है. यह गाड़ी मोहित को उनकी पत्नी अदीति मलिक ने गिफ्ट की है.
अदीति ने दी मोहित को लग्जूरी कार गिफ्ट BMW 6 सीरीज GT 630 कार अदीति ने मोहित को गिफ्ट की है. इसे रिसीव करने के लिए एक्टर्स अपने बेटे एकबीर के साथ गए थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा, "मुझे गाड़ियां क्रेजी महसूस कराती हैं. अदिती इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू. अब एक लॉन्ग ड्राइव तो बनती है." इसके साथ ही मोहित मलिक ने रेड कलर की हार्ट इमोजी बनाई है.
शादी के 10 साल बाद अदीति मलिक मां बनी थीं. पिछले महीनों रिपोर्ट्स थीं कि अदीति मलिक दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि, उनकी ओर से इसपर कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया था. मोहित और अदीति मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी. मोहित एक टिपिकल फैमिली मैन कहलाए जाते हैं. मोहित अक्सर ही अपने बेटे एकबीर के साथ क्यूट वीडियोज पोस्ट करते नजर आते हैं.
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मोहित मलिक बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. एक्टर इस रियलिटी शो के एक फाइनलिस्ट थे. अपने स्टंट्स से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था. इसके अलावा मोहित मलिक, 'डोली अरमानों की' में अपने निगेटिव किरदार के लिए भी काफी पापुलर हैं. इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस नेहा मर्दा नजर आई थीं. नेहा मर्दा भी जल्द ही मां बनने वाली हैं. यह भी शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










