
शराब से लदी स्कॉर्पियो ने पुलिस जवान को रौंदा, बाल-बाल बचे कई अन्य पुलिसकर्मी
Zee News
Darbhanga Samachar: थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तालाशी की जा रही थी. इसी क्रम में शराब से लदी स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और तेज रफ्तार से भागने के क्रम में एक पुलिस कर्मी को रौंदते हुए भागने लगी.
Darbhanga: दरभंगा जिले के केवटी थाना के सामने 527B पर शराब से लदी स्कॉर्पियो ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया. घायल पुलिस कर्मी को आनन-फानन में साथी पुलिस कर्मियों ने ईलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया, जहां ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृत जवान की पहचान मधुबनी जिला के नेहरा ओपी अंतर्गत पठानकवई गांव निवासी मो0 सफीउर रहमान के रूप में हुई है. इस घटना में कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे हैं. घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर को लोगों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया. शराब से लदी स्कॉर्पियो नेपाल से सटे जयनगर से शराब की खेप ले दरभंगा आ रही थी. बता दें कि केवटी पुलिस को क्षेत्र से शराब की खेप गुजरने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तालाशी की जा रही थी. इसी क्रम में शराब से लदी स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और तेज रफ्तार से भागने के क्रम में एक पुलिस कर्मी को रौंदते हुए भागने लगी. जिसके चलते 200 मीटर तक वह पुलिस कर्मी वाहन के साथ घसीटता रहा और लगभग आधे दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे. घटना की आवाज सुन स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कॉर्पियो सहित ड्राइवर को पकड़ लिया गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









