
शराब पीकर दिल्ली पुलिस की गाड़ी चला रहा था सिपाही, टहल रहे बुजुर्ग को कुचला
AajTak
दिल्ली में पुलिस की गाड़ी से कुचलकर सोमवार की सुबह एक शख्स की मौत हो गई थी. गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि मेट्रे स्टेशन के गेट को तोड़ते हुए पिलर से जाकर टकरा गई थी. इस घटना की जांच के बाद पता चला कि दिल्ली पुलिस की गाड़ी चला रहे कांस्टेबल ने शराब पी रखी थी. इसके बाद सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक 58 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी. दुर्घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई थी. दुर्घटना में मारे गए शख्स का नाम बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता था. इस मामले में नई जानकारी यह मिली है कि दिल्ली पुलिस की गाड़ी चला रहा कांस्टेबल शराब के नशे में था. गाड़ी चलाने वाले कांस्टेबल का नाम प्रदीप कुमार चल रहा था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने शराब पी रखी थी और उसका एल्कोहल लेवल मेडिकल के मुताबिक 60 आया है. दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजकर 27 मिनट एक पीसीआर कॉल आई कि सरोजनी नगर इलाके में पुलिस की गाड़ी से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है और व्यक्ति घायल हालत में सड़क पर पड़ा है.
अस्पताल ले जाने से पहले बुजुर्ग की हो गई मौत दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शख्स घायल अवस्था में मौके पर पड़ा हुआ है. वहीं पास में एक्सीडेंटल हालत में दिल्ली पुलिस की गाड़ी खड़ी है. पुलिस टीम ने फौरन ही घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था.
जांच में पता चला शराब पीकर गाड़ी चला रहा था सिपाही जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बैजनाथ पास के लिए एक होटल में काम करता था और रात में वह टहलने के लिए सड़क पर निकला था. बैजनाथ दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था. दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी कांस्टेबल प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब प्रदीप कुमार का मेडिकल कराया तो पता लगा कि प्रदीप कुमार ने शराब पी रखी थी.
ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के SHO की गाड़ी से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, मेट्रो स्टेशन के गेट को तोड़ खंभे से टकराई
पुलिस ने मौके पर एफएसएल और क्राइम टीम को बुलाया और तमाम सुराग और सबूत को इकट्ठा किया. जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ यह गाड़ी दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने के नाम रजिस्टर थी. पुलिस के पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या राजेंद्र नगर थाने से प्रदीप कुमार यह गाड़ी लेकर इतनी दूर किस काम से आया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











