
शराब का दिल्ली-छत्तीसगढ़ में विरोध, तो MP में समर्थन क्यों... उमा भारती का शिवराज सरकार से सवाल
AajTak
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में शुक्रवार से नई शराब नीति लागू हो चुकी है, जिसमें शराब बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने के बीच कमाई का जो मार्जिन था. उसे कम कर दिया गया है, जिसके चलते शराब की कीमतें घट जाएगी.
MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती एक बार फिर शराबनीति को लेकर पर अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खुल कर सामने आ गई हैं. शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए उमा भारती ने शराब नीति को लेकर बीजेपी शासित मध्य प्रदेश सरकार से सवाल पूछे हैं. साथ ही उन्होंने शराब खोरी के शिकार हो रहे युवकों को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की.
उमा भारती ने ट्वीट कर पूछा कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ में बीजेपी जब शराब का विरोध कर रही है तो फिर मध्य प्रदेश में शराब का समर्थन क्यों. उन्होने लिखा कि कल से चैत्र की नवरात्रि है यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है. शुक्रवार से सरकार ने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है. इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को निश्चित किया है.
अन्य एक ट्वीट में उमा भारती ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं. मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराबखोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिंदा भी हूं.'
बता दें कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार से नई शराब नीति लागू हो चुकी है, जिसमें शराब बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने के बीच कमाई का जो मार्जिन था. उसे कम कर दिया गया है, जिसके चलते शराब की कीमतें घट जाएंगी.
गौरतलब है कि बीते महीने उमा भारती ने भोपाल में एक शराब की दुकान में पत्थर मारकर बोतलें फोड़ डाली थीं. इस पर उन्होंने कहा था कि बरखेड़ा पठानी आझाद नगर, बीएचईएल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानें हैं जो कि एक बड़े आहाता में लोगों को शराब परोसते हैं. पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं. जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिए हुए लोग उनको लज्जित करते हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







