
शब-ए-बारात की छुट्टी की वजह से झारखंड बोर्ड परीक्षा स्थगित, अब 4 मार्च को एग्जाम
AajTak
शब-ए-बारात की छुट्टी की वजह से झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. अब ये परीक्षाएं नई तारीख के अनुसार 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी. झारखंड में कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से शुरू हुई है. परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शब-ए-बारात के मौके पर राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के कारण शुक्रवार को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. अब ये परीक्षाएं 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी.
JAC की ओर से जारी बयान के अनुसार, 10वीं के लिए क्षेत्रीय भाषाओं - खड़िया, खोरठा, कुर्माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा होनी थी, जबकि 12वीं के लिए अनिवार्य मुख्य भाषा का पेपर होना था. अब ये परीक्षाएं नई तारीख के अनुसार 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से शुरू हुईं. परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है.
राज्य भर में परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है. नकल रोकने के लिए कई कड़े नियम लागू किए गए हैं और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
JAC ने साफ किया है कि केवल 23 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, जबकि बाकी परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होंगी. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूलों से जानकारी प्राप्त करें.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









