
शनिदेव इन राशियों पर रहते हैं सबसे ज्यादा मेहरबान, हमेशा बनते हैं धनवान
AajTak
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है. जहां हर ग्रह ढाई महीने में या 45 दिन में अपनी चाल बदल लेता है. वहीं शनि ढाई वर्ष में अपनी चाल बदलते हैं. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि न्यायाधीश देवता हैं.
Shanidev: सच्चे लोगों पर शनि हमेशा कृपा बरसाते हैं. अच्छे कर्म वाले लोगों पर भी शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है. कहते हैं कि जीवन के शुभ और अशुभ कर्मों का हिसाब शनि ही रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है. जहां हर ग्रह ढाई महीने में या 45 दिन में अपनी चाल बदल लेता है. वहीं शनि ढाई वर्ष में अपनी चाल बदलते हैं. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि न्यायाधीश देवता हैं. कुंडली में शनि की स्थिति से ही धन की स्थिति तय होती है. शनि के प्रभाव से व्यक्ति राजा से रंक हो जाता है. शनि को फल और कर्म दोनों का कारक माना जाता है. तो चलिए जानते हैं शनि किन राशि वाले लोगों पर मेहरबान रहते हैं.
मेष- इस राशि के लिए शनि करियर का स्वामी होता है. शनि के कारण करियर के सुख में बाधा आ सकती है. शनि के कारण ही यहां बेहतरीन करियर का सुख मिल सकता है. एक लोहे का छल्ला धारण करना लाभकारी होगा.
वृष- इस राशि के लिए शनि भाग्य का स्वामी होता है. शनि कारण इनको हर तरह का सुख मिल सकता है. अन्यथा भाग्य कभी भी साथ नहीं देता. शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा.
मिथुन- शनि यहां जीवन और आयु के सुख को नियंत्रित करता है. शनि के अच्छा होने से सुख मिले न मिले. शनि के खराब होने से शरीर का सुख नहीं मिलता. शनिवार को अन्न का दान लाभकारी होता है.
कर्क- यहां वैवाहिक सुख और सहयोग शनि से ही प्राप्त होता है. शनि के बेहतर होने से वैवाहिक जीवन बेहतर होता है. जीवन में सहयोग के लिए लोग मिल जाते हैं. अन्यथा वैवाहिक जीवन दुःख का कारण बन जाता है. शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होता है.
सिंह- यहां शनि के कारण नौकरी का सुख मिल जाता है. अन्यथा व्यक्ति चाहकर भी नौकरी नहीं कर सकता. यहां कि जीवन में सहयोग का सुख भी नहीं मिलता. नौकरी का सुख पाने के लिए पीपल के नीचे दीपक जलाना शुभ होता है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











