
शतक: NCP नेता का बड़ा आरोप, फडणवीस के संरक्षण में चल रहा था जाली नोटों का कारोबार
AajTak
एनसीपी नेता नवाब मलिक का बड़ा आरोप, देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा था जाली नोटों का कारोबार. नवाब मलिक का आरोप, जाली नोटों के मामले की जांच जानबूझ कर एनआईए को नहीं सौंपी गई. नवाब मलिक ने पूछा - जाली पासपोर्ट के आरोप में पकड़ा गया रियाज भाटी 2 दिन में कैसे छूटा.. पीएम के कार्यक्रम में कैसे पहुंचा. नवाब मलिक ने कहा- फडणवीस और वानखेड़े हैं एक दूसरे के करीबी, मामले को भटकाने की कोशिश. मलिक के आरोपों पर फडणवीस का जवाब - हमने अंडरवर्ल्ड को कभी नहीं दिया संरक्षण. देखें शतक आजतक.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











