
शतक: यूपी में तीसरे दौर का मतदान खत्म, 16 जिलों की 59 सीटों पर हुई वोटिंग
AajTak
UP Election: यूपी में तीसरे दौर का मतदान खत्म हो गया है. आज 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हुई है. यूपी में तीसरे चरण में 59.83 फीसदी मतदान हुआ है. कासंगज जिले में 63 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटिंग रही. बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में 62 फीसदी वोटिंग हुई थी जिसके बाद इस बार भी आंकड़ा नहीं बढ़ा है. पंजाब में भी आज चुनाव खत्म हो गए. 117 सीटों पर वोट डालकर लोगों ने अपना अगला मुख्यमंत्री चुन लिया है. पंजाब में भी अबकी बार मतदान कम रहा है. इस बार 64.27 फीसदी वोटरों ने ही वोट डाला है. 2017 चुनाव में 78 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. देखें शतक आजतक का ये एपिसोड.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











