
शख्स ने मांगी इच्छामृत्यु, तुरंत लोगों ने दिए 50 लाख!
AajTak
कई तरह की बीमारियों और पैसे की कमी से जूझ रहे एक शख्स ने इच्छामृत्यु की मांग कर दी. शख्स का कहना था कि वह जिंदा नहीं रहना चाहता है. लेकिन फिर लोग इस शख्स की मदद के लिए आगे आए और उसके लिए ऑनलाइन करीब 50 लाख रुपए इकट्ठे कर लिए. शख्स लोगों का जज्बा देखकर भावुक हो गया.
एक शख्स का कुछ साल पहले एक्सीडेंट हो गया, इसके बाद वह कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो गया. उसके खाने-पीने के भी लाले पड़ गए. शख्स ने तंग आकर इच्छामृत्यु की मांग कर दी. कनाडा के इस शख्स के लिए अब लोगों ने लाखों रुपए जुटा लिए हैं.
54 साल के आमिर फरसौद कनाडा के सेंट कैथरींस में रहते हैं. आमिर ने हाल में इच्छामृत्यु यानी 'मेडिकल असिस्टेंस इन डाइंग' (MAiD) के लिए आवेदन किया था. आमिर का कुछ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था, इसके बाद वह डिस्क डिस्ऑर्डर, स्पाइनल स्टेनोसिस, स्पोंडिलोसिस, पल्मनरी डिजीज जैसी कई बीमारियों से ग्रस्त हो गए थे.
एक्सीडेंट के बाद आमिर को कई तरह की डिसेबिलिटी भी हो गई थी और वह लंबे वक्त तक दर्द से पीड़ित रहे. आमिर ने कहा कि कई दिन ऐसे रहे, जब वह बेड से नहीं उठ पाते थे जिस बिल्डिंग में वह रहते थे वह भी बिक गई. ऐसे में उनके पास रहने के लिए भी कोई जगह नहीं बची थी.
आर्थिक और शारीरिक तौर पर खुद को घिरा देख आमिर फरसौद ने इच्छामृत्यृ के लिए आवेदन किया. संकट के दौर में घिरे आमिर के लिए उम्मीद की किरण बनकर एफी सी नाम की महिला आईं. एफी ने आमिर के लिए GoFundMe वेबसाइट पर क्राउडफंडिग शुरू की.
एफी ने वेबसाइट पर पोस्ट लिखा जो लोग इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वे ध्यान दें कि मैं इस शख्स के लिए उतना पैसा जुटाना चाहती हूं कि वह अगले सात साल तक किराया दे सके और खाना खा सके. एफी ने पोस्ट में यह भी लिखा कि वह चाहती हैं मानवता की जीत हो. एफी ने इस कैंपेन को Choose 2 Live नाम दिया. इस पोस्ट पर 1200 लोग करीब 50 लाख रुपए डोनेट कर चुके हैं.
इस कैंपेन के बाद ही आमिर फरसौद इच्छामृत्यु वाली एप्लीकेशन वापस लेने की सोच रहे हैं. आमिर ओटावा सिटी न्यूज से बात करते हुए वे भावुक नजर आए. उन्होंने कहा पहले तो लग रहा था कि वह दिसंबर तक इस दुनिया में नहीं होंगे. आमिर ने कहा उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा था कि लोग इस तरह की मानवता प्रदर्शित करेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








