
शख्स ने 'जोकर' बनकर किया ऐसा कांड, खुद मांगने लगा मौत की सजा, अब अदालत ने सुनाया फैसला
AajTak
जब इस शख्स को पकड़ा गया, तो उसने हमले में हल्के तरल पदार्थ का उपयोग करने की बात स्वीकार की थी. उसने अपने किए अपराध के लिए मौत की सजा दिए जाने की इच्छा भी व्यक्त की.
जापान की अदालत ने क्योटा हतोरी नामक शख्स को 23 साल की जेल की सजा सुनाई है. उसकी उम्र 26 साल है. उसने जोकर की ड्रेस पहनकर ऐसे अपराध को अंजाम दिया था, जिससे पूरा देश हिल गया. हतोरी को हत्या की कोशिश और आगजनी करने का दोषी साबित किया गया है. उसने ये अपराध साल 2021 में हैलोवीन के दिन किया था. उसने कॉमिक बुक के विलेन द जोकर की तरह कपड़े पहने और लोगों के बीच आतंक फैलाने के लिए ट्रेन में आ गया.
उसने करीब 70 साल की उम्र वाले एक शख्स पर चाकू से वार किया और ट्रेन में आग लगाकर अन्य 12 लोगों की जान लेने की कोशिश भी की. ये जानकारी स्थानीय मीडिया की तरफ से दी गई है. अपराध वाले समय हतोरी की उम्र 24 साल थी. तब इस घटना की चर्चा दुनिया भर में हुई थी. इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि हतोरी ने पूछताछ के दौरान कहा है कि वो जोकर के कैरेक्टर से काफी प्रभावित था. उसने अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाने की इच्छा जताई थी.
मौत की सजा की इच्छा जताई थी
जब हतोरी को पकड़ा गया, तो उसने हमले में हल्के तरल पदार्थ का उपयोग करने की बात स्वीकार की थी. उसने अपने किए अपराध के लिए मौत की सजा दिए जाने की इच्छा भी व्यक्त की. अब ये फैसला टोक्यो जिला न्यायालय की ताचिकावा ब्रांच में सुनाया गया है. इसकी पुष्टि अदालत के प्रवक्ता ने की. जापान में हिंसक अपराध काफी कम होते हैं. ये देश कम अपराध दर के लिए जाना जाता है. हालांकि छुरा घोंपने और गोलीबारी की घटनाएं भी कभी-कभार होती हैं. बीते साल पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी, इस घटना ने भी पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.
वहीं अगस्त 2021 में, टोक्यो कम्यूटर ट्रेन पर चाकू से किए गए हमले में नौ लोग घायल हो गए थे, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ था. उसी महीने के दौरान, टोक्यो सबवे स्टेशन पर एसिड हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










