
शख्स जिसे समझ रहा था पेड़ की टूटी डाल, पास जाकर देखा तो निकला अजगर और फिर...
AajTak
दरअसल 22 साल के जैक कार्सन, वेस्ट डनबार्टनशायर के क्लाइडबैंक में ड्रमरी ट्रेन स्टेशन की ओर एक पार्क से गुजर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने विशालकाय सांप को देखा. उस व्यक्ति को पहले लगा की पेड़ी की कोई टूटी हुई डाल वहां है लेकिन जब वो उसके पास गया तो उसके होश उड़ गए.
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक व्यक्ति उस वक्त बाल-बाल बच गया जो वो पार्क में एक विशालकाय अजगर के पास खड़ा था और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी. ग्लासगो के पार्क में 14 फीट लंबे अजगर को देखकर वो व्यक्ति बुरी तरह डर गया. (स्क्रीनशॉट) दरअसल 22 साल के जैक कार्सन, वेस्ट डनबार्टनशायर के क्लाइडबैंक में ड्रमरी ट्रेन स्टेशन की ओर एक पार्क से गुजर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने विशालकाय सांप को देखा. उस व्यक्ति को पहले लगा की पेड़ की कोई टूटी हुई डाल वहां है लेकिन जब वो उसके पास गया तो उसके होश उड़ गए. (स्क्रीनशॉट) सांप मैदान में घास पर एक ही जगह स्थिर था. कार्सन ने कहा कि उन्होंने बाद में एक आदमी को देखा, जिसे सांप का मालिक माना जाता था, वह घास पर लेटा हुआ था और सांप से लगभग 30-40 फीट की दूरी पर था. (स्क्रीनशॉट)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










