
शख्स को लाइव TV पर पता चला कहां है 12 साल का लापता बेटा, फिर सामने आया काला सच
AajTak
इस इंटरव्यू के दौरान एंकर ने इस पिता के सामने एक बड़ा खुलासा किया. जिसके बाद कई सेकंड के लिए सन्नाटा छा गया. इसके बाद मामले की पुलिस जांच हुई. पता चला कि बच्चा अपने पिता और सौतेली मां से छिप रहा था.
एक पिता लाइव टीवी पर लोगों से हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा था कि अगर उसके लापता बेटे को किसी ने देखा है, जो सूचना दे. बेटा महज 12 साल का था. वो काफी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा था. लेकिन जब मिला तो ऐसा सच सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया. साल 2014 में अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले चार्ल्स बोथुएल IV एक अमेरिकी न्यूज शो HLN में उपस्थित हुए. उन्होंने अपने लापता बेटे चार्ल्स बोथुएल V को लेकर इंटरव्यू दिया था. ये मामला खबरों में खूब आया. बच्चे की तलाश के लिए FBI को बुलाया गया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस इंटरव्यू के दौरान एंकर ने इस पिता के सामने एक बड़ा खुलासा किया. जिसके बाद कई सेकंड के लिए सन्नाटा छा गया. उसने कहा कि आपका बेटा घर के बेसमेंट में मिला है. इस पर शख्स ने जवाब दिया, 'मैंने बेसमेंट की तलाश की थी, FBI ने भी की और पुलिस ने भी. मेरी पत्नी ने भी वहां देखा था. हम सभी ने बेसमेंट कई बार देखा था.' इसके बाद मामले की पुलिस जांच हुई. पता चला कि बच्चा अपने पिता और सौतेली मां से छिप रहा था. जब वो मिला तो उसने बताया कि उसे जो एक्सरसाइज करने को दी गई थीं, वो उसने पूरी नहीं की, उसे डर था कि उसके पिता उसके साथ कुछ गलत न कर दें.
कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में बताया गया कि बच्चे को दिन में दो बार कठिन वर्क-आउट कराया जाता था. जिसमें 200 सिट-अप्स, 100 जंपिंग जैक्स और 100 पुश-अप्स शामिल थे. अगर वो एक घंटे में इसे पूरा नहीं करता था, तो उससे सारी चीजें दोबारा करवाई जाती थीं. अप्रैल 2015 में उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया. इन पर उसे टॉर्चर करने का आरोप लगा. बाद में टॉर्चर का आरोप तो हट गया लेकिन उसके शोषण का टू-डिग्री चार्ज कम करके फोर्थ-डिग्री कर दिया गया. अभियोजन पक्ष ने कहा कि बच्चा काफी दुबला पतला हो गया. उसके शरीर पर निशान पाए गए. उसके पिता ने बाद में स्वीकार किया कि वो अपने बेटे को पीवीसी पाइप से पीटता था. उससे बच्चे की कस्टडी छीन ली गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










