
शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला जहरीला केमिकल... पुलिस को महिला मित्र पर शक
AajTak
कोच्चि के कोठमंगलम इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस को शक है कि उसकी महिला मित्र ने उसे जहर देकर मार डाला. जांच के दौरान उसके घर से खतरनाक केमिकल की एक बोतल बरामद हुई है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की महिला मित्र को हिरासत में लिया है.
केरल में कोच्चि के कोठामंगलम इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 38 साल के शख्स की संदिग्ध तरीके से पॉइजनिंग से मौत हो गई. शख्स को 30 जुलाई की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बीच 31 जुलाई की रात उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है और शक की सुई मृतक की महिला मित्र पर टिक गई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि युवक के घर से ‘पैरा-क्वाट’ नाम का एक जहरीला केमिकल मिला है. यह जहरीला पदार्थ पहले कई मामलों में हत्या के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन शख्स की मौत के बाद इसे हत्या की धाराओं में बदला जा रहा है. पुलिस ने मृतक की 30 वर्षीय महिला मित्र को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की है. इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी. पुलिस को शक है कि महिला ने किसी वजह से जहर देकर मारने की साजिश रची थी.
यह भी पढ़ें: प्रेमिका के पिता की सुपारी देकर करवा दी हत्या... कहीं और तय कर दी थी लड़की की शादी, इसी बात से खफा था आरोपी
यह घटना लगभग तीन साल पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हुई एक सनसनीखेज हत्याकांड जैसी लगती है. उस केस में 24 साल की महिला गिरीशमा ने अपने पुरुष मित्र शैरोन राज को आयुर्वेदिक टॉनिक में यही केमिकल मिलाकर पिला दिया था. शैरोन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल में 11 दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी. इस साल जनवरी में नेय्याटिंकड़ा सेशंस कोर्ट ने गिरीशमा को फांसी की सजा सुनाई थी. अब केरल की इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या यह भी वैसी ही साजिश है? पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











