
शंखनाद: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मालदीव के 3 मंत्री निलंबित
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है. खबरों की मानें तो शिउना के अलावा दो और नेताओं माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है. इस एक्शन के कुछ देर पहले मालदीव सरकार ने बयान जारी कर इस मामले पर सफाई दी थी. देैखें शंखनाद.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











