
शंखनाद: जीत की होड़, यूपी-पंजाब के मंत्रिमंडल विस्तार में जाति की जोड़!
AajTak
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की परीक्षा का वक्त नजदीक है. लिहाजा कामयाबी की पुख्ता तैयारी के लिए पार्टी सारे दांव आजमा रही है. चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार की है. इस विस्तार में 7 मंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जितिन प्रसाद, पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गौड़ और दिनेश खटिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. यूपी के साथ आज पंजाब में सियासी हलचल तेज रही. नई सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. पंजाब में इन नेताओं ने आज शपथ ली है- ब्रह्म मोहिंद्रा, भारत भूषण, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, परगट सिंह, सुखबिंदर सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, राजकुमार वेरका, राणा गुरजीत सिंह, संगत सिंह गिलजियान, रणदीप सिंह नाभा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, गुरकीरत कोटली, और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग. दोनों ही राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार में जीत की होड़ में जाति की जोड़ देखी गई. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











