
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
ABP News
UP News: सीएम योगी ने विधानसभा के बजट सत्र में दो घंटे से अधिक के भाषण में अखिलेश यादव समेत पूरी समजवादी पार्टी को जमकर घेरा. जिसमें शंकराचार्य से लेकर वंदेमातरम व फॉर्म-7 के मुद्दे शामिल रहे.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के बीच सियासी तल्खी छिड़ गयी है. जिसमें सीएम योगी ने विधानसभा के बजट सत्र में दो घंटे से अधिक के भाषण में अखिलेश यादव समेत पूरी समजवादी पार्टी को जमकर घेरा. जिसमें शंकराचार्य से लेकर वंदेमातरम व फॉर्म-7 के मुद्दे शामिल रहे.
सीएम योगी ने यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि अब ट्रिपल S की गारंटी है. ट्रिपल S यानि सेफ्टी,स्टेबिलिटी और स्पीड. उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ दो ही थाने थे.
हालिया प्रयागराज में माघ मेले के दौरान स्नान को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सपा और अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा था. इस मूदे पर सीएम योगी ने कहा, “हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता. सपा के लोग पूजना चाहें तो पूजें. चार पीठों के चार वेद है उनके मंत्र हैं. आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने नियम बनाया है. हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता. कानून सबके लिए बराबर है.”
इस पर अखिलेश ने कहा, “जो शंकराचार्य जी से सर्टिफिकेट मांग रहा है, वो खुद योगी का सर्टिफिकेट दिखाए, हर कोई योगी नहीं लिख सकता.”













