
Gurugram: मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियों को फंसाकर दुष्कर्म, रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार
ABP News
Gurugram Crime News: गुरुग्राम में पुलिस ने 28 साल के नदीम खान को गिरफ्तार किया, जो मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवतियों को फ्लैट पर बुलाकर धोखे से शिकार बनाता था.
Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 28 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट नदीम खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आरोप है कि वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवा लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था. पुलिस के अनुसार, नदीम 12वीं पास है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है.
नदीम गुरुग्राम के सेक्टर-86 और आसपास के इलाकों में फ्लैट और कमरे किराए पर दिलाने का काम करता था. इसी पेशे का फायदा उठाकर वह लड़कियों से संपर्क करता था और उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाता था.
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बनाता था शिकार
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स, जैसे Jeevansathi.com, पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से संपर्क करता था. वह खासतौर पर सुंदर और युवा लड़कियों को टारगेट करता था.













