
वक़्फ़ बोर्ड के गठन, मोहर्रम के जुलूस के लिये कल्बे जवाद ने किया J&K का दौरा, LG से मिले
Zee News
जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे मौलाना कल्बे जवाद ने अलग-अलग संगठनों, अंजुमनो के प्रमुख राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों से भी मुलाकात की
लखनऊ/अहमर हुसैन: वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने वक्फ बोर्ड के गठन और मोहर्रम के जुलूस को लेकर जम्मू कश्मीर का दौरा किया है. मौलाना कल्बे जावाद ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा समेत कई सियासी व सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात की. मीडिया में जारी किए गए एक बयान में मौलाना कल्बे जावाद ने जम्मू कश्मीर के LJ मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) से भी अपने जम्मू कश्मीर के दौरे में मुलाकात की इस मुलाकात में मौलाना कल्बे जवाद ने कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी वजह से जम्मू कश्मीर में विकास कार्य शुरू हो रहे हैं जम्मू कश्मीर में वक्फ बोर्ड के गठन की कोशिश पर बात करते हुए मौलाना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में वक्फ बोर्ड के गठन से वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








