
व्यास पीठ पर कौन बैठेगा? कथावाचक की जाति पर यूपी से बिहार तक संग्राम, देखें खबरदार
AajTak
उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ कथित तौर पर मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है. आरोप है कि जाति यादव होने के कारण उनका सिर मुंडवाया गया, चोटी काटी गई और नाक रगड़वाई गई. इस घटना के बाद भागवत कथा पर जाति का नया महाभारत उत्तर प्रदेश से बिहार तक शुरू हो गया है. देखें...

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











