
व्यवसायी के घर इनकम टैक्स रेड के नाम पर डकैती, 5 CISF जवानों का पर्दाफाश, हुए गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के बागुईहाटी पुलिस स्टेशन ने 18 मार्च को नकली आयकर अधिकारी बनकर लूटपाट करने के आरोप में पांच CISF कर्मियों को गिरफ्तार किया. इनमें एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं. आरोपियों ने व्यवसायी के घर से तीन लाख नकद और सोने के आभूषण लूट लिए. पुलिस जांच में रैकेट का पर्दाफाश हुआ.
कोलकाता के बागुईहाटी पुलिस स्टेशन ने एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल सहित पांच CISF कर्मियों को कथित तौर पर नकली आयकर अधिकारी बनकर आधी रात को एक प्रमोटर के घर पर छापा मारने और कथित तौर पर नकदी और आभूषण लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इन CISF कर्मियों द्वारा कथित तौर पर जब्ती के नाम पर घर से तीन लाख नकद और बहुत सारे सोने के आभूषण लूट लिए गए. यह घटना बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के बागुईहाटी थाना अंतर्गत चिनार पार्क इलाके में 18 मार्च की आधी रात को करीब 2 बजे हुई. हालांकि, जांच शुरू होते ही बिधाननगर पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 तारीख की रात करीब 2 बजे कुछ लोग फर्जी आयकर अधिकारी बनकर चिनार पार्क इलाके में एक मृतक प्रमोटर के घर पहुंचे. उन्होंने दरवाजे की घंटी बजाई. शिकायत में दावा किया गया है कि जैसे ही दरवाजा खुला, वे घर में घुस गए और सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए. फिर वे प्रमोटर की मां के कमरे में घुस गए और तलाशी और जब्ती के नाम पर उनके कमरे से कथित तौर पर 3 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के गहने लूट लिए. फर्जी आयकर अधिकारियों ने उनसे उनके द्वारा बनाए गए जब्ती सूची के कागजात पर हस्ताक्षर करवाए लेकिन उन्हें यह नहीं दिए गए. लेकिन मुख्य रहस्य तब उठा जब फर्जी आईटी टीम प्रमोटर की दूसरी पत्नी के कमरे में घुसी लेकिन वहां से बिना कुछ लिए भाग गई. मृतक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी की बेटी विनीता सिंह को यह संदिग्ध लगा.
ऐसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़
जांच के दौरान विधाननगर पुलिस ने घर और आसपास के इलाकों से कई सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए. उन सीसीटीवी फुटेज की जांच करके पुलिस फर्जी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार की पहचान करने में सफल रही और रजिस्ट्रेशन नंबर से कार का विवरण पता लगाया. जिसके बाद पुलिस ने दीपक राणा नामक ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. ड्राइवर से पूछताछ के बाद रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और पूरी साजिश का खुलासा हुआ. जिसके बाद बागुइहाटी पुलिस स्टेशन ने एक-एक करके सीआईएसएफ के पांच जवानों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में फरक्का बैराज में तैनात सीआईएसएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, आरजी कर अस्पताल में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कुमारी, कांस्टेबल बिमल थापा, हेड कांस्टेबल रामू सरोज और कांस्टेबल जनार्दन शाह शामिल हैं. उन केंद्रीय बल के जवानों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक प्रमोटर की दूसरी पत्नी आरती सिंह और कार के ड्राइवर दीपक राणा और एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है.
पैसे लूटने की रची गई थी साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता बेटी विनीता सिंह और उसकी गिरफ्तार सौतेली मां आरती सिंह के बीच संपत्ति को लेकर विवाद के कारण पैसे लूटने की साजिश रची गई थी. गिरफ्तार बिचौलिया और गिरफ्तार सौतेली मां आरती सिंह पुलिस हिरासत में हैं और जांच अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं जबकि बाकी सभी न्यायिक हिरासत में हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







