
'...वो 15 साल से अंदर हैं', सौम्या विश्वनाथन की मां की याचिका पर दिल्ली पुलिस को SC का नोटिस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए 4 हत्यारों और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने पुलिस और दोषियों को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. पत्रकार की मां ने अपनी इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.
टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में 4 दोषियों को मिली जमानत के खिलाफ उनकी मां ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. शीर्ष अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने पुलिस को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया है.
सुप्रीम कोर्ट 4 दोषियों की सजा निलंबित करने और जमानत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सौम्या की मां की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. पत्रकार की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि उन्होंने (दोषियों) कितना सहा है. ये सिर्फ अंतरिम जमानत है, अंतिम जमानत नहीं.
न्यायाधीश के सवाल का जवाब देते हुए सौम्या की मां के वकील ने कहा कि 14 साल, लेकिन ये दोहरी उम्रकैद है. इस पर अदालत ने कहा कि वो अब 15 साल से अंदर हैं. इसका जवाब देते हुए अधिवक्ता ने कहा, वे संगठित अपराध का हिस्सा हैं.
हाईकोर्ट ने क्या शर्तें रखीं: SC
इसपर बेंच ने कहा कि कृपया ये बात आप हाईकोर्ट से पूछें, हम आपकी (सौम्या की मां) की सराहना करते हैं, लेकिन देखिए वो पहले ही 15 साल बिता चुके हैं. अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वे एक जिगिशा मामले में शामिल है और अन्य मामले में भी लंबित हैं. इस पर बेंच ने कहा, हाईकोर्ट ने क्या शर्तें रखी हैं? तो सौम्या की मां के वकील ने कहा कोई शर्त नहीं.
यह भी पढ़ें: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांडः सभी दोषियों की सजा निलंबित करने और जमानत के आदेश को SC में चुनौती

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








