
'वो सो रहे थे तभी...', 43 की उम्र में अचानक कैसे गई 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग की जान? पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग का 11 जनवरी को अचानक निधन हो गया. उनके निधन से परिवार, दोस्त और तमाम फैंस का दिल टूट गया है. सिंगर के अचानक हुए निधन को लेकर उनकी पत्नी ने अब डिटेल साझा की है.
'इंडियन आइडल 3' के विनर रहे प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे. 11 जनवरी को उनका निधन हो गया. 43 साल की उम्र में वो अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को झटका लगा है. प्रशांत का परिवार भी उनके निधन से टूट गया है. प्रशांत की पत्नी ने अब सिंगर की अचानक हुई मौत पर चुप्पी तोड़ी है.
कैसे हुआ प्रशांत का निधन?
दरअसल, 43 साल की कम उम्र में अचानक प्रशांत तमांग का निधन होने से हर कोई दंग रह गया. सिंगर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में प्रशांत की पत्नी मार्था एली ने बताया कि सिंगर का निधन नेचुरल हुआ है. उन्होंने नींद में सोते हुए ही दम तोड़ दिया था. इसमें कोई मिस्ट्री या रहस्य जैसा कुछ नहीं है.
प्रशांत की पत्नी मार्था एली ने समाचार एजेंसी संग बातचीत में कहा- मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मुझे दुनियाभर से लोगों की कॉल्स आ रही हैं. मैं जिन लोगों को जानती हूं और जिन्हें नहीं भी जानती, वो सभी मुझे फूल भेज रहे हैं. लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं. आखिरी बार प्रशांत को देखने के लिए लोग हॉस्पिटल भी पहुंचे.
प्रशांत के इतनी कम उम्र में अचानक हुए निधन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसपर प्रशांत की पत्नी ने कहा कि इसमें कुछ संदिग्ध परिस्थिति जैसा नहीं है. उनकी मौत नेचुरली हुई है. वो सो रहे थे और नींद में ही हमें छोड़कर चले गए. उस वक्त मैं उनके साथ ही थी.
प्रशांत की पत्नी की लोगों से अपील

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










