
वो महिला जिसे तलाक से मिले थे ढाई लाख करोड़ से भी ज्यादा, अब दोबारा रचाई शादी
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अपना नाम शुमार करा चुके जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक शिक्षक के साथ शादी रचाने के बाद सुर्खियों में हैं. जेफ बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी को 38 अरब अमेरिकी डॉलर (2.6 लाख करोड़) के शेयर मिले थे.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अपना नाम शुमार करा चुके जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक हाईस्कूल साइंस टीचर डैन ज्यूवेट के साथ शादी रचाने के बाद सुर्खियों में हैं. जेफ बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी को 38 अरब अमेरिकी डॉलर (2.6 लाख करोड़) के शेयर मिले थे. साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 50 अरब अमेरिकी डॉलर्स से भी अधिक है और वे दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) गौरतलब है कि साल 1992 में जॉब इंटरव्यू के दौरान जेफ बेजोस से मैकेंजी की पहली मुलाकात हुई थी. वे हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में इंटरव्यू के लिए गई थीं. जेफ इस कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट थे. उन्होंने ही मैकेंजी का इंटरव्यू लिया था और मैकेंजी को इस कंपनी में सेलेक्ट कर लिया गया था. 1993 में दोनों ने शादी रचा ली थी और दोनों उस वक्त डी ई शॉ में ही काम कर रहे थे.(फोटो क्रेडिट: Getty Images) अपनी शादी के अगले साल यानी 1994 में जेफ ने एमेजॉन की शुरूआत की थी. इस कंपनी की पहली कर्मचारी जेफ की पत्नी मैकेंजी ही थीं. एमेजॉन के पहले कॉन्ट्रेक्ट की डील भी मैकेंजी ने ही की थी. जेफ ने अपनी इस कंपनी की शुरूआत एक गैराज से की थी और आज ये कंपनी दुनिया की टॉप तीन कंपनियों में शुमार की जाती है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










